अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा देवगन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। फिलहाल निसा देवगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फ्रेंड्स के साथ डांस करती दिख रही हैं। निसा का यह वीडियो किसी इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में अजय देवगन की लाडली लाजवाब स्टेप्स देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में तीन लड़कियां एकसाथ डांस करती दिख रही हैं, जिसमें सबसे दाईं तरफ नीसा डांस करती नजर आ रही है। 'स्टैंड बाय मी' गाने पर डांस करती इन तीनों लड़कियों में से सबसे शानदार Twerk नीसा कर रही हैं। निसा की सोशल पर फैन फॉलोइंग अच्छी है। निसा उन स्टार किड्स में से हैं, जो बिना बॉलिवुड एंट्री के भी लगातार सुर्खियों में रहती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर निसा ट्रोल भी हो जाती हैं। हालांकि, जब भी वह ट्रोल होती हैं, पापा अजय देवगन उनके सपॉर्ट में उतर आते हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36nnI1q
Comments
Post a Comment