ड्रग केस में अर्जुन रामपाल का दोस्त गिरफ्तार, ऐक्टर से आज फिर पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऐक्टिव है। बॉलिवुड से ड्रग के तार कहां तक जुड़े हैं, इसकी जांच चल रही है। एनसीबी ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं। अब अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को ड्रग केस में अरेस्ट किया गया है। वहीं अर्जुन रामपाल से भी आज (शुक्रवार) को पूछताछ की जाएगी। अर्जुन रामपाल से फिर होगी पूछताछ ड्रग केस में अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडिस से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को गैब्रिएला से दूसरी बार पूछताछ की गई थी। अब अर्जुन रामपाल से फिर से पूछताछ की जानी है। इस बीच खबर है कि अर्जुन के दोस्त पॉल को ड्रग केस में अरेस्ट किया है। इससे पहले गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस के अपार्टमेंट में ड्रग्स मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अर्जुन के घर मिली थीं प्रतिबंधित दवाएं एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर भी 9 नवंबर को छापा मारा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन के घर से प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। उनके पास ये दवाएं कहां से आईं, यही सब जानने कि लिए उनसे पूछताछ की जा रही है। ड्रग केस में हो चुके हैं कई गिरफ्तार एनसीबी ने ड्रग केस में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया गया था। करीब 1 महीने बाद उन्हें बेल मिल गई। इस मामले में कई पेडलर्स भी अरेस्ट किए जा चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JYB6RX

Comments