बॉलिवुड ऐक्टर आशुतोष राणा आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पतनी रेणुका शहाणे ने एक लाजवाब पोस्ट किया है, जिसमें आशुतोष राणा अलग-अलग मूड में दिख रहे हैं। रेणुका शहाणे ने अपने पति आशुतोष को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही खूबसूरत पोस्ट किया है। इस पोस्ट में आशुतोष की कई तस्वीरों का कोलाज है और कैप्शन में लिखा है- आपको हमेशा और उसके आगे भी चाहती रहूंगी। हैपी बर्थडे राणाजी।' उनका जन्म 10 नवंबर, 1967 को नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) में हुआ था। फिल्म 'संघर्ष' में उन्होंने लज्जा शंकर पांडे का किरदार निभाया जो विलन के रोल में लाजवाब साबित हुआ। आशुतोष ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में टीवी शो 'स्वाभिमान' में त्यागी के रोल से की थी। आशुतोष ने 1996 की फिल्म संशोधन से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे हासिल, दुश्मन, जख्म, संघर्ष, कुसूर,गुनाह, कर्ज, एलओसी कारगिल, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, डर्टी पॉलिटिक्स, ब्रदर्स और मुल्क जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार ऐक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36l3i9h
Comments
Post a Comment