तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तेलुगू सिनेमा के मशहूर ऐक्टर और पॉलिटिशन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल में हुए उनके टेस्ट में उनकी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिरंजीवी ने यह सूचना अपने ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट के साथ शेयर की है। सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'फिल्म आचार्य के शूट से पहले प्रोटोकॉल के तहत मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसमें दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मेरे अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और मैं खुद घर में क्वॉरेंटीन कर लिया है। जो भी लोग पिछले 5 दिनों में मिले हैं उन सभी से अपील है कि अपना कोविड टेस्ट करवा लें। जल्द ही आपको अपने ठीक होने की सूचना दूंगा।' बता दें कि चिरंजीवी ने तेलुगू के अलावा कन्नड़, तमिल और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1978 में फिल्मों में डेब्यू किया था। पिछली बार चिरंजीवी सुपरहिट फिल्म 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' में दिखाई दिए थे जिसमें अमिताभ बच्चन ने भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। अब उनकी फिल्म 'आचार्य' की शूटिंग चल रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2UbxXA0

Comments