अक्षय कुमार ने शेयर किया 'लक्ष्मी' के सेट से अपना वीडियो, दिखाया कैसे किया गया फाइनल मेकअप

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' आखिरकार ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय ट्रांसजेंडर की भूमिका में हैं। इसी फिल्म से जुड़ा एक वीडियो अक्षय कुमार ने शेयर किया है, जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही हैं और उनके मेकअप को फाइनल टच दिया जा रहा है। इस वीडियो में निर्देशक राघव लॉरेंस अक्षय कुमार के मेकअप को फाइनल टच देते दिख रहे हैं। अक्षय ने यह वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि राघव फिल्म लक्ष्मी की इस जर्नी में लगातार उनका मार्गदर्शन करते रहे। वीडियो में राघव अक्षय कुमार के सिर पर गोल टीका लगाते नजर आ रहे हैं और पीछे उनका पूरा क्रू पीछे अपने लीड ऐक्टर का इंतजार करता दिख रहा है। बता दें कि यह फिल्म तमिल मूवी 'कंचना' की हिंदी रीमेक है।अक्षय कुमार ने अपने किरदार को खूब जमकर जिया है। अन्य हॉरर फिल्मों की तुलना में यह फिल्म अलग है, जहां दर्शकों को डराना उद्देश्य नहीं बल्कि इसके पीछे बहुत बड़ा संदेश है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JSqtAi

Comments