दिलजीत दोसांझ ने कुछ ऐसा ट्वीट किया कि यूज़र को लगने लगा कि उन्होंने कुछ ज्यादा पी रखी है। ट्विटर यूजर ने उनके लिए यही कॉमेंट भी कर दिया, जिसपर दिलजीत ने तगड़ा जवाब दिया है। दरअसल हुआ यूं कि दिलजीत दोसांझ बाकियों की तरह दिवाली से पहले अपने घर की साफ-सफाई में जुटे हैं। इसी दौरन उन्होंने यह ट्वीट किया, जिसमें कॉकरोच मारने वाली दवा की तस्वीर नजर आ रही है। इस शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, 'घरेलू शक्तियां।' अब कुछ यूजर इससे कनेक्ट नहीं कर पाए और उन्होंने कॉमेंट में लिखा- पाजी, आज दो पेग ज्यादा हों गए शायद जो ये उट पटांग ट्वीट कर रहे हो। ये बातें सुनकर दिलजीत ने जवाब में कहा- मैं पीता नहीं कुमार साहब। घर की सफाई कर रहा हूं।' दिलजीत के इस जवाब ने फैन्स का दिल जीत लिया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36q4cRS
Comments
Post a Comment