ऐक्ट्रेस 30 अक्टूबर को के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इन दोनों की शादी काफी चर्चा में रही और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार कई दिनों तक वायरल रही। शनिवार 7 नवंबर को यह कपल अपने के लिए निकल गया। काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी लेकिन यह नहीं बताया था कि दोनों हनीमून के लिए कहां जा रहे हैं। अब पता चल गया है कि काजल और गौतम हनीमून के लिए कहा गए हैं। गौतम किचलू की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर पता चलता है कि यह कपल में अपना हनीमून मना रहा है। गौतम ने खुद की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह नीले पानी के ऊपर एक बंद जगह में खड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि काजल और गौतम एक प्राइवेट रिजॉर्ट में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। बता दें इससे पहले काजल अग्रवाल ने शादी के बाद अपने पहले करवाचौथ की तस्वीरें भी शेयर की थीं जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। काजल और गौतम की शादी मुंबई के एक होटल में हुई थी। इस शादी में गौतम और काजल के केवल परिवार के नजदीकी लोग और कुछ दोस्त ही शामिल हुए थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3n3B89E
Comments
Post a Comment