अभिषेक बच्चन ने किसान से शक्ल मिलाने वाले ट्रोल को दिया तगड़ा जवाब, अब फैन्स बना रहे मीम

को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता है। मजेदार बात ये है कि वह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। पहले भी उनके जवाब सुर्खियों में रह चुके हैं। अब एक बार फिर से ऐसा हुआ है। अभिषेक ने दिया तगड़ा जवाब हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने किसान की तस्वीर पोस्ट की। किसान के लुक्स अभिषेक से काफी मिल रहे हैं। इस तस्वीर के साथ यूजर ने लिखा, अगर अभिषेक बच्चन ना होते तो ऐसे दिखते... इस पर अभिषेक ने जवाब दिया, फनी लेकिन फिर भी आपसे बेहतर दिख रहे हैं। बच्चन फैमिली नहीं मनाएगी दिवाली ट्रोल और अभिषेक के इस कन्वर्शेसन पर लोगों ने खूब मजे लिए हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि अभिषेक पर कॉमेंट करने वाला यूजर सुर्खियों में आकर काफी खुश है। अभिषेक बच्चन ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि परिवार में एक डेथ (श्वेता नंदा की सास रितु नंदा) हुई है, ऐसे में दिवाली कौन मनाता है। साथ ही कहा था कि कोरोना भी है तो सोशल गेदरिंग करना ठीक नहीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lkoX7D

Comments