भारतीय वायुसेना गुरुवार को अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर हिंडन एयरबेस पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वायुसेना दिवस पर तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर और भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय एयरफोर्स की तारीफ की है। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र वायुसेना के जवानों का सदैव ऋणी है, जिनकी वजह से हमारा आकाश सुरक्षित है। जिन्होंने आपदा के समय में लोगों की मदद करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुख कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया ने खास परेड का निरीक्षण किया।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3lmqaes
from The Navbharattimes https://ift.tt/3lmqaes
Comments
Post a Comment