आसपास नहीं बैठ पाएंगे, खाने को सिर्फ पैक्‍ड चीजें, सिनेमा हॉल जाने से पहले ये बातें जान लें

केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से देश में सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी है। फिलहाल आधी सीटें ही बुक हो पाएंगे क्‍योंकि मास्क पहनना और दर्शकों के बीच एक सीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को सिनेमाघरों के लिए नियमों की घोषणा की। इसके अनुसार, फिल्‍म शुरू होने से पहले दर्शकों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाने वाली एक मिनट की एक फिल्म भी दिखानी होगी। आइए जानते हैं क‍ि सात महीने बाद फिल्‍मों के ठिकाने जब खुलेंगे, तब क्‍या बदलाव होंगे।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2SxPAJJ

Comments