रिलायंस का मार्केट कैप कितना बड़ा: सेंसेक्स की ग्रोथ से भी आगे, न्यूजीलैंड और कतर की अर्थव्यवस्था छूटी पीछे

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) देश की पहली ऐसी कपंनी बन गई है, जिसका मार्केट कैप 200 अरब डॉलर (RIL crossed 200 billion dollar M cap) यानी करीब 14.60 लाख करोड़ रुपये हो गया है। गुरुवार को रिलायंस के मार्केट कैप (Reliance market cap) ने अमेरिका की ड्रग्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी पीफाइजर (Pfizer) को भी पीछे छोड़ दिया। जर्मनी की सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी SAP और चीन की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी Ping An भी रिलायंस से पीछे रह गई हैं। अब ग्लोबल मार्केट कैप में रिलायंस की रैंकिंग 42 हो गई है, जो इसी साल मार्च में 102 थी। 23 मार्च से अब तक कंपनी के स्टॉक 164 फीसदी तक चढ़े हैं।

from The Navbharattimes https://ift.tt/33iTCun

Comments