भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अनलॉक-4 के तहत आज से 86 और स्पेशल ट्रेनें (86 special trains) चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों की खातिर बुकिंग विंडो 10 सितंबर से खोली गई थी। रेलवे इसके अलावा 12 मई से 30 स्पेशल राजधानी ट्रेनें और 1 जून से 200 स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहा है। इन 86 ट्रेनों के चलने से करीब आ रहे फेस्टिव सीजन में यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी। रेलवे ने कहा है कि वह चरणबद्ध तरीके से हर रूट पर ट्रेनें शुरू कर रहा है। रेलवे ने आज से जो ट्रेनें शुरू की हैं, उनमें रिजर्वेशन के बिना स्टेशन पर एंट्री नहीं मिलेगी। रेलवे ने कहा है कि यात्री कम से कम 90 मिनट स्टेशन पहुंचे ताकि कोरोना प्रोटोकॉल पूरा किया जा सके। सिर्फ एसिम्प्टोमेटिक यात्रियों को ही ट्रेन में चढ़ने दिया जाएगा। आइए देखते हैं रेलवे ने कहां से कहां तक के लिए ट्रेनें चलाई हैं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/33lJ1if
from The Navbharattimes https://ift.tt/33lJ1if
Comments
Post a Comment