क्या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया गुरुग्राम का सोहना पुल? उठ रहे सवाल

हरियाणा के गुरुग्राम सोहना रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा शनिवार रात को भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में किसी की मौत तो नहीं हुई लेकिन, मलबे की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। तबसे यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह पुल भ्रष्टाचार की वजह से गिरा है या इसके पीछे कोई तकनीकी समस्या थी। भारत में पहले भी कई पुल निर्माण के दौरान या बनने के बाद हादसों का शिकार होते रहे हैं, हालांकि यह जरूर है कि आजतक ऐसे मामलों में किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3hppP9d

Comments