बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उनका नानावती हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट चल रहा है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के टच में हैं और उन्हें लगातार अपडेट्स दे रहे हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ काम की बातें शेयर की हैं। अमिताभ बच्चन ने शेयर की ज्ञान की बात अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है। इसके साथ कैप्शन में बताया है कि ये 6 तरह की आदतों वाले लोग कभी खुश नहीं रहते। ऐसे लोग जो ईर्ष्या करें, घृणा करें, असंतोषी हों, गुस्सा करने वाले हों, हमेशा शक करने वाले हों या दूसरों के भरोसे जीवन जीने वाले हों। ऐसे लोग हमेशा दुखी रहते हैं। इन कामों से दूर रहना चाहिए। हॉस्पिटल में हैं बिग बी और अभिषेक इससे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया था। बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। वह भी अमिताभ बच्चन के साथ हॉस्पिटल में हैं। वहीं ऐश्वर्या राय और आराध्या होम क्वॉरंटीन हैं। जया बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hg7KKv
Comments
Post a Comment