कनिका मामले पर ऋषि का 'कपूरों' पर कॉमेंट

सिंगर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। लंदन से लौटने के बाद वह कई लोगों के संपर्क में आईं इस बात को लेकर काफी हंगामा मचा है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह पार्टी में शामिल हुईं जिसकी वजह से कई लोगों को इन्फेक्शन का खतरा है। उनका केस पॉजिटिव मिलने की वजह से वह हेडलाइन्स में हैं। वहीं दूसरी ओर करीब एक हफ्ते पहले यह बैंक के फाउंडर राना कपूर को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में अरेस्ट किया गया। इस मामले पर ने सोशल मीडिया पर कॉमेंट किया है। ऋषि कपूर ने लिखा 'टाइम भारी है' ऋषि कपूर जो कि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं, उन्होंने दोनों के बारे में कॉमेंट किया है। ऋषि ने राना और कनिका की तस्वीर शेयर की और लिखा है, 'आज कल कुछ 'कपूर' लोगों पे टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे 'Kapoor-on' की। कोई गलत काम न हो कभी। जय माता दी।' दीपिका के साथ करेंगे फिल्म वहीं वर्क फ्रंट पर बात करें तो ऋषि कपूर को आखिरी बार 'द बॉडी' में देखा गया था। फिल्म में इमरान हाशमी भी थे। इसके बाद वह दीपिका पादुकोण के साथ 'द इंटर्न' के रीमेक में दिखाई देंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2U604Sc

Comments