आइसोलेशन के दौरान ये सब खा रही हैं सोनम!

कोरोना वायरस के चलते बॉलिवुड सिलेब्स घर पर हैं। यह वायरस न फैले इसके लिए वे सोशल डिस्टेंसिंग का तरीका अपना रहे हैं। इसी बीच भी अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से लौटी हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने खुद को आइसोलेट किया हुआ है। इस दौरान वह क्या कर रही हैं और क्या खा रही हैं इसका अपडेट सोशल मीडिया पर दिया है। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं सिलेब्स कोरोना वायरस से बचने के लिए सिलेब्स ने खुद को आइसोलेट कर रखा है। इस दौरान वे घर पर हैं और तरह-तरह की ऐक्टिविटीज एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान वे क्या कर रहे हैं, कैसे रह रहे हैं इन सबके अपडेट्स सोशल मीडिया पर भी दे रहे हैं। आनंद के साथ खाना खा रही हैं सोनम विदेश से लौटीं सोनम कपूर भी दिल्ली में अपने पति के घर पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और विडियोज शेयर किए हैं। सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विडियो शेयर किया जिसमें वह लजीज घर का बना खाना दिखा रही हैं। इस विडियो के आखिर में उनके पति आनंद आहूजा को भी देखा जा सकता है, वह विडियो में आने से बचते नजर आ रहे हैं। सावधानी बरत रहे हैं सिलेब्स बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोरोना वायरस से ऐहतियात बरतते हुए शूटिंग वगैरह रोक रखी है। जिम वगैरह बंद हैं जिसके चलते सिलेब्स घर पर ही एक्सर्साइज कर रहे हैं और इसके विडियोज और तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर दिलीप कुमार तक कई सिलेब्स खास सावधानी बरत रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2QvreQi

Comments