का उत्साह केवल आम लोगों में ही नहीं बल्कि बॉलिवुड सिलेब्रिटीज में भी दिखाई दे रहा है। इस बीच बॉलिवुड की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में से एक भले ही रुपहले पर्दे से काफी समय से गायब हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उन्होंने होली के मौके पर अपनी बेटी संग एक तस्वीर शेयर की है जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ऐश्वर्या अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने सोमवार को बेटी आराध्या संग होलिका दहन की तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों मां-बेटी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस छोटे से होलिका दहन का आयोजन अमिताभ बच्चन के घर पर किया गया था। तस्वीर शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने सभी को होली की बधाई भी दी है। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या पिछली बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'फन्ने खान' में दिखाई दी थीं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से ऐश्वर्या की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है और न ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट किया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/333aPY8
Comments
Post a Comment