फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे रणबीर-दीपिका!

जब भी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर स्क्रीन पर साथ नजर आते हैं, वे अपना जादू चला ही जाते हैं। हमें उनकी केमिस्ट्री 'बचना ऐ हसीनो', 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' में दिखी और काफी पसंद भी आई। अब ऐसा लग रहा है कि दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आने की तैयारी में हैं और यह फिल्म होगी। खबरें हैं कि दीपिका इस फिल्म के लिए चुन ली गई हैं, जिसमें अजय देवगन भी स्टार होंगे। ...और अब ऐसा लग रहा है कि ये खबरें सही हैं, क्योंकि बीती रात रणबीर के साथ ऐक्ट्रेस लव रंजन के ऑफिस के बाहर नजर आईं। (All Pic courtesy: Yogen shah) रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो अजय इस फिल्म में रणबीर कपूर के पिता के रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म पर इस साल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा दीपिका इस समय कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म '83' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके पति रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। यह फिल्म साल 1983 में इंडियन क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बेस्ड है और रणवीर इसमें क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा दीपिका मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' की तैयारी में भी लगी हैं, जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी है। वहीं रणबीर अपने अगले प्रॉजेक्ट 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Z1o5Kj

Comments