लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातों चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चुनाव बाद जारी होने वाले ज्यादातर एग्जिट पोल्स में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने की बात कही जा रही है। हालांकि वास्तविक तस्वीर तो 23 मई को ही साफ हो पाएगी, फिर भी विपक्षी दलों में हलचल काफी बढ़ गई है और वे 23 मई की रणनीति पर काम में जुट गए हैं। इस बीच एग्जिट पोल्स के नतीजों के बाद शेयर मार्केट में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, एसपी चीफ अखिलेश यादव, मायावती से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। चुनावी हलचल से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ....
from The Navbharattimes http://bit.ly/2HrW0oW
from The Navbharattimes http://bit.ly/2HrW0oW
Comments
Post a Comment