हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में सोते हुए एक फौजी के सामान चोरी होने की वारदात सामने आ रही है. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल बागेश्वर के रहने वाले आनंद बल्लभ देहरादून जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे. बस का इंतजार करते वो सो गए और इसी दौरान पास खड़ा एक युवक उनका बैग लेकर फरार हो गया. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि युवक मौका मिलते ही बैग लेकर रफू चक्कर हो जाता है. फौजी ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कर दी है.from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2VGM7MU
Comments
Post a Comment