चेन्नईयिन एफसी ने इडविन वंसपॉल से दो साल का करार किया

चेन्नई, 17 मई (भाषा) इंडियन सुपर लीग टीम चेन्नईयिन एफसी ने शुक्रवार को इडविन वंसपॉल से दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर की घोषणा की। इडविन आई लीग टीम चेन्नई सिटी से जुड़े हुए थे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वंसपॉल से ट्रांसफर विंडो नियमानुसार स्थायी रूप से करार किया गया है। वंसपॉल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैंने अपने करियर में सही समय पर सही कदम उठाया है। मेरा हमेशा से मानना है कि सीखना हमेशा जारी रहता है और मुख्य कोच जॉन ग्रेगरी के मार्गदर्शन में अपने नये साथियों के साथ मैं काफी सीखूंगा। ’’

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2QcnfH0

Comments