गोकुलम ने आईडब्ल्यूएल में विजय अभियान जारी रखा

लुधियाना, 15 मई (भाषा) गोकुलम केरला एफसी ने बुधवार को यहां हंस फुटबाल क्लब दिल्ली को 3-1 से हराकर भारतीय महिला फुटबाल लीग के ग्रुप चरण में सभी मैचों में जीत का रिकार्ड आखिर तक बरकरार रखा। अंजू तमांग (दसवें), रंजना चानू (35वें) और कप्तान दालिमा छिब्बर (68वें मिनट) ने गोकुलम की तरफ से गोल किये। हंस क्लब की तरफ से एकमात्र गोल 23 मिनट में अनुष्का सैमुअल ने किया। गोकुलम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका था। वह अपने ग्रुप में पांच मैचों में पांच जीत के साथ शीर्ष पर रहा। उसने इस

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2HjygU2

Comments