अहमदाबाद में होगा इंटरकांटिनेंटल कप फुटबाल टूर्नामेंट

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) हीरो इंटरकांटिनेंटल कप का दूसरा सत्र अहमदाबाद में सात से 18 जुलाई तक खेला जायेगा । अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने शनिवार को यह जानकारी दी । इसमें भारत, सीरिया, ताजिकिस्तान और उत्तर कोरिया भाग लेंगे । सभी टीमें राउंड राबिन प्रारूप में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे और शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी । भारत पिछला चैम्पियन है जिसने पिछले साल जून में मुंबई में कीनिया को हराकर खिताब जीता था ।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2VtcrFi

Comments