सेतु एफसी ने आईडब्ल्यूएल का खिताब जीता

लुधियाना, 22 (भाषा) सेतु एफसी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुधवार को यहां मणिपुर पुलिस एससी को 3-1 से हराकर इंडियन वुमेन्स लीग फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता। मणिपुर पुलिस की टीम को राधारानी देवी ने पहले हाफ में बढ़त दिलाई लेकिन उमापति देवी के आत्मघाती गोल से सेतु एफसी ने बराबरी हासिल कर ली। नेपाल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सबित्रा भंडारी ने इसके बाद दो गोल दागकर सेतु एफसी की जीत सुनिश्चित की।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/30B4tgZ

Comments