कोलकाता, 16 मई (भाषा) आईलीग उप विजेता ईस्ट बंगाल एफसी ने नेरोका एफसी के सेंट्रल मिडफील्डर नेरोम टोंडोम्बा से चार साल के लिये अनुबंध किया है। क्लब ने बयान में कहा, ‘‘मुख्य कोच अलेजांद्रो मेनेनडेज की युवा प्रतिभाओं पर खास निगाह है तथा ईस्ट बंगाल के लंबी अवधि की योजना के तहत टोंडोम्बा चार साल के लिये स्थायी स्थानान्तरण के रूप में क्लब से जुड़ेंगे।’’ टीम के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत ईस्ट बंगाल पहले ही मिडफील्डर लालरिंडिका राल्टे, ब्रैंडन वनलालरेमडिका और स्पेनिश डिफेंडर बोर्जा गोमेज के अनुबंध का नवीनीकरण कर चुका है।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2JnGSva
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2JnGSva
Comments
Post a Comment