लुधियाना, 10 मई (भाषा) रतनबाला देवी की हैट्रिक के दम पर सेतु एफसी ने भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) के फुटबाल मुकाबले में शुक्रवार को यहां साई-एसटीसी कटक को 9-0 से हराकर ग्रुप दो में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। रतनबाला ने चौथे, 29वें और 88वें मिनट में गोलकर सेतु एफसी को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। संध्या (नौवें और 87वें) ने दो जबकि इंदुमति (45+2 मिनट), दांगमेइ ग्रेस (66) और सबित्रा भंडारी (814वें मिनट) ने एक-एक गोल किये। शुभा पत्रा ने 73वें मिनट में आत्मघाती गोलकर सेतु एफसी कर बढ़त को बड़ा करने में और मदद की।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2JdfZdi
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2JdfZdi
Comments
Post a Comment