चुनावी मौसम में जहां नेताओं की बयानबाजी और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है तो वहीं नेताओं की जुबान फिसलने का सिलसिला भी जारी है. उत्तर प्रदेश के हरदोई में BJP नेता नरेश अग्रवाल की एक रैली के दौरान ज़ुबान फिसल गई और उन्होंने अमित शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता दिया. वहीं मंच से मोदी को जिताने के लिए भाजपा सांसद डॉ अशोक बाजपेई ने लोगों से साइकिल का बटन दबाने की अपील कर डाली.from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2GyeRwL
Comments
Post a Comment