चेन्नईयिन एफसी की कोशिश एएफसी कप में पहली जीत दर्ज करने पर

अहमदाबाद, 16 अप्रैल (भाषा) चेन्नईयिन एफसी की टीम जब बुधवार को यहां एएफसी कप में अपने दूसरे ग्रुप मैच में नेपाल की टीम मनांग मार्शयांगडी से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें एकजुट होकर प्रदर्शन करने पर लगी होगी। चेन्नईयिन ने 2017-18 इंडियन सुपर लीग खिताब जीता था लेकिन हाल में समाप्त हुए सत्र में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम तालिका में निचले स्थान पर रही। हालांकि टीम ने इसकी थोड़ी भरपायी करते हुए सुपर कप में दूसरा स्थान हासिल किया। चेन्नई की टीम 13 अप्रैल को हुए सुपर कप फाइनल में एफसी गोवा से 1-2 से हार गयी लेकिन

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2GoueJj

Comments