पणजी, 28 फरवरी (भाषा) एफसी गोवा ने निचले पायदान पर चल रहे चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ 1-0 की जीत के साथ गुरुवार को यहां इंडियन सुपर लीग तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। गोवा की टीम के अब 34 अंक हो गए हैं जो बेंगलुरू एफसी के बराबर हैं। लेकिन हेड-टू-हेड मैचों में बेहतर प्रदर्शन के कारण बेंगलुरू की टीम शीर्ष पर है। मैच का एकमात्र गोल 26वें मिनट में गोवा के स्टार फेरान कोरोमिनास ने किया। यह उनका टूर्नामेंट में 14वां गोल है जिससे उन्होंने गोल्डन बूट की दौड़ में अपनी बढ़त और मजबूत की।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2UevR0G
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2UevR0G
Comments
Post a Comment