विश्व चैंपियन ओली को हराकर साक्षी फाइनल में

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने गुरुवार को मौजूदा विश्व चैंपियन फिनलैंड की पेत्रा ओली को हराकर बुल्गारिया के रूज में चल रही डेन कोलोव 2019 कुश्ती मीट के महिला 65 किग्रा फाइनल में जगह बनाई। यहां मिली जानकारी के अनुसार साक्षी ने ओली को सेमीफाइनल में 4-1 से हराया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में शुक्रवार को साक्षी का सामना स्वीडन की हेना योहानसन से होगा।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2Elj6e6

Comments