चेन्नइयिन का एएफसी कप के पदार्पण मैच में कोलंबो एफसी से सामना

कोलंबो, पांच मार्च (भाषा) इंडियन सुपर लीग के चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी की टीम एफसी कप के क्वालीफाइंग मुकाबले में बुधवार को यहां श्रीलंका की कोलंबो एफसी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। चेन्नइयिन एफसी एएफसी कप में क्वालीफाई करने वाली आईएसएल की पहली टीम है और इस टूर्नामेंट में यह टीम का पदार्पण मुकाबला होगा। चेन्नई की टीम आईएसएल के मौजूदा सत्र में अपने अभियान को खत्म कर पहले चरण के मुकाबले के लिए यहां पहुंच गयी है। टीम के मुख्य कोच जोन ग्रेगोरी ने कहा, ‘‘ कोलंबो एफसी के खिलाफ प्रतिस्पर्धी मैच से पहले खिलाड़ी का मनोबल अच्छा है।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2EFy52C

Comments