गोवा ने सेमीफाइनल के पहले चरण में मुंबई को 5-1 से हराया

मुंबई, 9 मार्च (भाषा) एफसी गोवा ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र के दूसरे सेमीफाइनल के पहले चरण के मैच में शनिवार को यहां दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान मुंबई सिटी एफसी को 5-1 से करारी शिकस्त दी। मुंबई की टीम ने मैच का पहला गोल किया लेकिन गोवा ने शानदार वापसी करते हुए पहले हाफ में दो और दूसरे हाफ में तीन गोल कर इस सत्र में मुंबई पर तीसरी जीत हासिल की। गोवा के लिए सेनेगल के स्ट्राइकर मौरतादा फॉल (39वां, 58वां मिनट) ने दो गोल किये जबकि जैकी चंद सिंह (31वें मिनट), फेर्रान कोरोमिनास (51वें मिनट)

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2EY3C15

Comments