जीसस के शानदार प्रदर्शन से ब्राजील ने चेक गणराज्य को 3-1 से हराया

प्राग, 27 मार्च (एएफपी) स्थानापन्न गैब्रियल जीसस के आखिरी क्षणों में किये गये दो गोल की मदद से ब्राजील ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मंगलवार को यहां मैत्री फुटबाल मैच में प्राग को 3-1 से हराया। मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर ने 83वें मिनट में डेविड नेरेस के क्रास पर गोल दागा और इसके बाद 90वें मिनट में रिबाउंड पर गोल किया। चेक गणराज्य ने 37वें मिनट में मिडफील्डर डेविड पावलेका के गोल से बढ़त बनायी थी। राबर्टो फर्मिनो ने मध्यांतर से चार मिनट पहले ब्राजील की तरफ से बराबरी का गोल किया था। एएफपी

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2Fv6bHi

Comments