कर्नाटक के बैंगलुरू में एक शख्स ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि अरुण नाम के इस शख्स ने अपने दोस्त पर 16 बार चाकू से वार किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों दोस्त बार में साथ पार्टी कर रहे थे जहां किसी बात पर दोनों की लड़ाई हो गई. कुछ देर बाद दोनों बार से बाहर आए और अरुण ने अपने दोस्त अरुल की चाकू से मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने अरुण को हिरासत में ले लिया है.from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2t0CxDU
Comments
Post a Comment