चेन्नई, 23 फरवरी (भाषा) चेन्नइयन एफसी ने शनिवार को यहां हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबाल टूर्नामेंट में जमशेदपुर एफसी को गोलरिहत ड्रॉ पर रोका। जमशेदपुर के इस मैच के ड्रा होने से प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी समाप्त हो गयी। उसे अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिये इस मैच में जीत दर्ज करनी जरूरी थी। जमशेदपुर का यह 17 मैचों में नौवां ड्रॉ है। इस मैच से मिले एक अंक के बाद उसके अब 24 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर ही कायम है। वहीं चेन्नइयन का यह 17 मैचों में तीसरा ड्रॉ है
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2IxMQtI
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2IxMQtI
Comments
Post a Comment