बेंगलुरु एफसी ने श्रीनगर में दोस्ताना मैच खेलने की इच्छा जतायी

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) इंडियन सुपर लीग की टीम बेंगलुरु एफसी ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम आई-लीग में पदार्पण कर रही रीयल कश्मीर के साथ श्रीनगर में प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए तैयार है। पुलवामा में हुये आतंकवादी हमले के बाद आई-लीग की मौजूदा चैम्पियन मिनर्वा पंजाब एफसी ने सुरक्षा करणों से श्रीनगर में खेलने से मना कर दिया था। रीयल कश्मीर ने बेंगलुरू एफसी के प्रस्ताव का आभार जताते हुए मार्च में उन्हें दोस्ताना मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने दावा किया कि मेहमानों को ‘‘ जोश से भरा फुटबाल माहौल देखने को मिलेगा।’’

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2GyRANN

Comments