अगले विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी करेगा भारत

लुसाने, पांच फरवरी (भाषा) भारत समेत छह देशों ने अगले हाकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है । अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी । भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 तक महिला या पुरूष विश्व कप की मेजबानी का दावा किया है । आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी इसी विंडो को चुना है । भारत तीन बार विश्व कप की मेजबानी कर चुका है जिनमें से आखिरी बार भुवनेश्वर में पिछले साल विश्व कप हुआ था । स्पेन, मलेशिया और जर्मनी ने एक से 17 जुलाई 2022 का विंडो चुना है ।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2DUOQYA

Comments