जापान को हराकर कतर ने पहली बार एशियाई कप जीता

अबुधाबी, एक फरवरी (एएफपी) अपने स्टार स्ट्राइकर अलमोज अली के शानदार प्रयासों से कतर ने शुक्रवार को यहां चार बार के चैंपियन जापान को 3-1 से हराकर पहली बार एशियाई कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता। सूडान में जन्में अली ने खेल के 12वें मिनट में ही अपने कौशल का जोरदार नमूना पेश करके खूबसूरत गोल दागा। इसके बाद अब्दुलअजीज हातिम ने 27वें मिनट में गोल करके मध्यांतर तक कतर को 2-0 से आगे रखा। कतर की तरफ से तीसरा गोल अकरम अफीफ ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर किया। उसे यह पेनल्टी वीएआर तकनीक की मदद से मिली थी।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2Dbm9VV

Comments