चेन्नई सिटी और नेरोका का मैच 3-3 से ड्रा छूटा

इंफाल, 11 फरवरी (भाषा) नेरोका एफसी ने एक रोमांचक मैच में सोमवार को यहां शीर्ष पर चल रहे चेन्नई सिटी एफसी को 3-3 से बराबरी पर रोककर आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ को खुला रखा। चेन्नई सिटी एफसी की तरफ से पेड्रो मांझी (34वें मिनट, 41वें मिनट और 45+1 मिनट) में गोल करके हैट्रिक बनायी। नेरोका एफसी ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की। उसके लिये फेलिक्स चेदी ने 52वें मिनट में पहला गोल दागा। चेंचो ने 68वें मिनट में दूसरा गोल किया जबकि आर्यन विलियम्स ने इंजुरी टाइम के पहले मिनट में तीसरा गोल करके मैच

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2IjuH2P

Comments