रीयल कश्मीर ने इंडियन एरोज से 2-2 से ड्रा खेला

भुवनेश्वर, 24 फरवरी (भाषा) रीयल कश्मीर ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए रविवार को यहां इंडियन एरोज को 2-2 से ड्रा पर रोककर आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ को रोमांचक बना दिया। दोनों टीमें 75 मिनट तक गोल करने में नाकाम रही लेकिन इसके बाद अंतिम 15 मिनट में चार गोल कर दिये गये। इंडियन एरोज अमरजीत सिंह ने 78वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जबकि इसके चार मिनट बाद रीयल कश्मीर के कोफी टेटेह ने बराबरी का गोल दागा। मैसन राबर्टसन ने रीयल कश्मीर को 90वें मिनट में बढ़त दिलायी लेकिन राहुल केपी ने

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2E5y9IO

Comments