शिलांग, 22 फरवरी (भाषा) शिलांग लाजोंग ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपने अंतिम घरेलू मैच में शुक्रवार को गोकुलम केरल एफसी को 1-1 से ड्रा पर रोका। इस परिणाम का मतलब है कि लाजोंग अब भी 18 मैचों में 11 अंक लेकर तालिका में सबसे निचले स्थान पर बना हुआ है। गोकुलम के 14 अंक है और उसने लाजोंग से एक मैच कम खेला है। गोकुलम की तरफ से मार्कस जोसेफ ने 43वें मिनट में गोल किया। लाजोंग के लिये सैमुअल लालमुआनपिया ने 65वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2EqIHDT
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2EqIHDT
Comments
Post a Comment