बारैसो के गोल से मिनर्वा ने नेरोको एफसी को 1-0 से हराया

पंचकुला, 23 फरवरी (भाषा) स्पेन के जुआन क्वेरो बारैसो के गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन मिनर्वा पंजाब एफसी ने शनिवार को यहां आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट के मैच में नेरोका एफसी को 1-0 से हराया। इस जीत से मिनर्वा पंजाब एफसी अंकतालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। उसने आइजोल एफसी, गोकुलम केरल और इंडियन एरोज को पीछे छोड़ा। इससे मिनर्वा का पिछले 80 दिन से कोई मैच नहीं जीत पाने का क्रम भी टूट गया। पंजाब की टीम ने अपनी आखिरी जीत पिछले साल चार दिसंबर को कोलकाता में ईस्ट बंगाल के खिलाफ दर्ज की थी।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2GEb9Ex

Comments