दिल्ली ने चंडीगढ़ को 1-0 से हराया

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) दिल्ली ने नितेश चिकारा के गोल की मदद से जम्मू कश्मीर के कटरा में संतोष ट्राफी के लिये खेली जा रही 79वीं सीनियर राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनिशप (उत्तर क्षेत्र) क्वालीफाईंग मैच में सोमवार को यहां चंडीगढ़ को 1-0 से हराया। ग्रुप बी के इस मैच में दिल्ली की तरफ से महत्वपूर्ण गोल डिफेंडर चिकारा ने खेल के 38वें मिनट में अनुपम विश्वकर्मा के क्रास पर किया। अनुपम इससे पहले 30वें मिनट में गोल करने का महत्वपूर्ण मौका गंवा बैठे थे। दिल्ली अपना अगला मैच 13 फरवरी को जम्मू कश्मीर से खेलेगा।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2RRbnsZ

Comments