सबसे बड़ा एशियाई कप शुरू होगा शनिवार से, भारत दूसरे दिन शुरू करेगा अपना अभियान

अबुधाबी, चार जनवरी (भाषा) भारत शनिवार से यहां शुरू होने वाले सबसे बड़े एशियाई कप फुटबाल टूर्नामेंट में 2011 चरण के अपने निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाने की उम्मीद करेगा और साथ ही 2026 विश्व कप में क्वालीफाई करने के सपने को साकार करने की ओर शुरूआती कदम के रूप में इसका इस्तेमाल करेगा। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अब फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की संख्या 16 से बढ़कर 24 हो गयी है जो जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन के बीच ग्रुप ए के बीच मैच से शुरू होगा।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos http://bit.ly/2F6cIKK

Comments