श्रीनगर, चार दिसंबर (भाषा) पदार्पण कर रहे रीयल कश्मीर एफसी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां आईलीग फुटबाल चैंपियनशिप में पूर्व चैंपियन आइजोल एफसी को 1-0 से हराया। आइवरी कोस्ट के मिडफील्ड बेजी अर्मांड ने 30वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागकर मेजबान टीम को सत्र की तीसरी जीत दिलाई। टीम इस जीत की बदौलत छह मैचों में 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आईलीग के मौजूदा सत्र में बेजी का यह दूसरा गोल है। आइजोल एफसी की टीम सात मैचों में पांच अंक के साथ नौवें स्थान पर है।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2QCx2sr
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2QCx2sr
Comments
Post a Comment