चर्चिल ने गोकुलम से ड्रा खेलकर अजेय अभियान बरकरार रखा

कोझिकोड, 30 नवंबर (भाषा) चर्चिल ब्रदर्स ने शुक्रवार को यहां गोकुलम केरल के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलकर आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान बरकरार रखा। चर्चिल की तरफ से प्लाजा ने पांचवें मिनट में गोल किया लेकिन उनकी टीम इस शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा पायी। अर्जुन जयराज ने 36वें मिनट में गोकुलम के लिये बराबरी का गोल दागा। अर्जुन को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2Q4naYX

Comments