नीदरलैंड से हारकर भारत का विश्व कप जीतने का सपना टूटा

मोना पार्थसारथी भुवनेश्वर, 13 दिसंबर (भाषा) पिछले 43 साल में पहली बार विश्व कप में पदक जीतने का भारतीय हाकी टीम का सपना आज क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से 1 – 2 से मिली हार के साथ टूट गया और आक्रामकता के इस मुकाबले में डच टीम का अनुभव मेजबान पर भारी पड़ा । खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम पर मौजूद करीब 15000 दर्शकों ने पूरे साठ मिनट ‘ चक दे इंडिया’, ‘जय हिंद ’ और ‘कम आन इंडिया ’ के नारे लगाकर भारतीय टीम की हौसलाअफजाई में कोई कसर नहीं छोड़ी । मैच देखने के लिये स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी पहुंचे थे

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2PBiWmC

Comments