मेसी ने दिखाया फ्री किक का जादू, बार्सिलोना शीर्ष पर बरकरार

मैड्रिड, नौ दिसंबर (एएफपी) लियोनेल मेसी ने फ्री किक पर गोल करने की अपने कौशल का जबर्दस्त नमूना पेश करके दो गोल दागे जिससे बार्सिलोना ने शनिवार को ला लिगा फुटबाल चैंपियनशिप में एस्पेनयोल को 4-0 से करारी शिकस्त दी। मेसी ने अपने दोनों गोल फ्री किक पर किये और बार्सिलोना को अंकतालिका में शीर्ष पर बनाये रखा। मेसी ने दो गोल करने के अलावा एक गोल करने में मदद भी की। बार्सिलोना के अब 15 मैचों में 31 अंक हैं। एटलेटिको मैड्रिड और सेविला के समान 28 अंक हैं। एटलेटिको ने एल्वेस को 3-0 से हराया जबकि सेविला ने

from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2Qm7eBl

Comments