शिलांग, दो दिसंबर (भाषा) फेलिक्स चिदी और फरांगकी बुआम के गोल की मदद से नेरोका एफसी ने आईलीग के मुकाबले में रविवार को यहां शिलांग लाजोंग को 2-1 से हराकर मौजूदा सत्र की दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही नेरोका छह मैचों में आठ अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गयी जबकि लाजोंग की टीम सात मैच में चार अंक के साथ 10वें स्थान पर है। चिदी ने मैच के 33वें मिनट में नेरोका के लिए पहला गोल किया जबकि बुआम ने 48वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2riGEtY
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2riGEtY
Comments
Post a Comment