गुवाहाटी, पांच दिसंबर (भाषा) बेंगलुरू एफसी की टीम ने बुधवार को यहां इंडियन सुपर लीग मैच में नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को 1-1 से बराबरी पर रोककर अपना अजेय अभियान जारी रखा। नार्थईस्ट यूनाईटेड को 64वें मिनट में फेड्रिको गालेगो ने बढ़त दिलाई लेकिन 90वें मिनट में भूटान के स्ट्राइकर चेंचो गिल्टशेन ने बेंगलुरू एफसी को बराबरी दिला दी। इस ड्रा के साथ बेंगलुरू एफसी ने अंक तालिका के शीर्ष पर नार्थईस्ट यूनाईटेड पर चार अंक की बढ़त बरकरार रखी है।
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2KVOuTh
from Football News in Hindi: Latest News of FIFA World Cup, FIFA WC 2018 Schedule, FIFA 2018 Teams, Football World Cup 2018 Photos and Videos https://ift.tt/2KVOuTh
Comments
Post a Comment